Sarkari Naukri 2024: हरियाणा विधानसभा में कई पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

अगर आप हरियाणा विधानसभा सचिवालय में नौकरी के इच्छुक है तो आपके लिए काम की खबर है।
 
हरियाणा विधानसभा में कई पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई
WhatsApp Group Join Now

Sarkari Naukri 2024: अगर आप हरियाणा विधानसभा सचिवालय में नौकरी के इच्छुक है तो आपके लिए काम की खबर है।  विधानसभा सचिवालय में उप सचिव, जन संपर्क अधिकारी, कानून अधिकारी समेत कई पदों पर भर्ती निकली है। 

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाउट haryanaassembly.gov.in पर जाकर आवेदन सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 जून से शुरु हो चुकी है।  

 

आवेदन करने के लिए फीस
इस भर्ती के लिए आवेदन की फीस सचिव, हरियाणा विधानसभा, चंडीगढ़ के लिए आप डिमांड ड्राफ्ट (DD)द्वारा कर सकते हैं। जिसके लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस देनी होगी। वहीं, आरक्षित वर्गों के लिए 250 रुपये फीस तय की गई है।  

 

क्या होनी चाहिए योग्यता
 आवेदक की उम्र 18 से 42 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 30 जून 2024 से की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सेलेक्शन प्रोसेस 
इस भर्ती के लिए सेलेक्शन के लिए उम्मीदवार को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। इसके बाद इंटरव्यू होगा। इन परीक्षाओं में सफल होने के बाद डॉक्यूमेंड वेरिफिकेशन और मेडिक टेस्ट किया जाएगा। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।