आज चंडीगढ़ में होगी IT एक्सपर्ट कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया: महिला उम्मीदवारों को होगा फिजिकल टेस्ट, डोप टेस्ट जरूरी

चंडीगड़ में 144 आईटी एक्सपर्ट पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया होगी।
 
आज चंडीगढ़ में होगी IT एक्सपर्ट कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया: महिला उम्मीदवारों को होगा फिजिकल टेस्ट, डोप टेस्ट जरूरी
WhatsApp Group Join Now

चंडीगड़ में 144 आईटी एक्सपर्ट पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया होगी। इस भर्ती में आज महिला कांस्टेबल का फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया 82 पुरुष, 48 महिला और 14 पद भूतपूर्व सैनिक कोटे के लिए रखे गए हैं।

चंडीगढ़ पुलिस ने इसके लिए 13 फरवरी 2024 तक आवेदन मांगे थे। इसमें चंडीगढ़ पुलिस को 3 हजार से ज्यादा आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से इसके लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसके रिजल्ट के बाद फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया चल रही है।

डोप टेस्ट जरूरी
इस फिजिकल टेस्ट से पहले अभ्यर्थियों को अपना डोप टेस्ट करवाना जरुरी है। इसलिए यह भर्ती प्रक्रिया चंडीगढ़ पुलिस के उच्च अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है। क्योंकि पिछले साल दिसंबर 2023 में 700 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती की गई थी।

जिसमें कई अभ्यर्थी डोप टेस्ट में फेल हो गए थे। पुलिस अधिकारी इस टेस्ट पर नजर बनाए हुए हैं। जो भी अभ्यर्थी इस टेस्ट में फेल होगा, उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि इस टेस्ट का रिजल्ट इसी महीने जारी कर दिया जाएगा।

आईटी कांस्टेबल तकनीकी रूप से होंगे समृद्ध

खास बात यह है कि इन पदों के लिए आवेदन करने वालों को कंप्यूटर, तकनीक और इंटरनेट का अच्छा ज्ञान है। अब हाल ही में लागू किए गए तीन नए कानून भी पूरी तरह से तकनीक पर आधारित हैं। इसके अलावा देश का सबसे बड़ा साइबर सुरक्षा केंद्र चंडीगढ़ में सेन कॉप्स में स्थित है।

इस भर्ती के पूरा होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस को काफी मजबूती मिलेगी। इस भर्ती के पूरा होने के बाद इन कांस्टेबलों को सेन कॉप्स और पुलिस थानों में जांच अधिकारियों के साथ जोड़ा जाएगा।

दिसंबर में भर्ती हुए थे 700 सिपाही

इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस में पिछले साल दिसंबर में 700 सिपाही भर्ती किए गए थे। उसके कुछ दिन बाद ही खेल कोटे से 45 सिपाहियों की भर्ती की गई थी। चंडीगढ़ पुलिस ने ये दोनों भर्तियां भी रिकार्ड टाइम में पूरी की थी। अब 144 आईटी सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया भी जारी है। लोकसभा चुनाव में लगी आचार संहिता के कारण भर्ती प्रक्रिया में देरी हुई थी। नहीं तो अब तक यह भर्ती पूरी हो चुकी होती।