Haryana TGT Recruitment: हरियाणा टीजीटी शिक्षक भर्ती में आवेदन के लिए 2 दिन शेष, इतने पदों के लिए हो रही भर्ती, यहाँ जान लें पूरी डिटेल्स

 हरियाणा में टीजीटी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन के २ दिन शेष रह गए हैं।
 
Haryana TGT Recruitment
WhatsApp Group Join Now

Haryana TGT Recruitment: हरियाणा में टीजीटी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन के २ दिन शेष रह गए हैं। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने  7471 पदों पर  भर्ती निकाली  है। इसमें मेवात कैडर के लिए 1341 पद और अन्य जिलों में कुल 6130 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके लिए 18 से 42 साल तक की उम्र के उम्मीदवार हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाकर 15 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं।

पदों का विवरण 

पद का नाम पदों की संख्या

इंग्लिश    1751
होम साइंस    73
संगीत    10
फिजिकल एजुकेशन    821
आर्ट    1443
संस्कृत    714
साइंस    1297
उर्दू    21
मेवात कैडर में    1341

आवेदन के लिए एप्लीकेशन फीस

आवेदन के दौरान पुरुषों के लिए जनरल कैटेगरी, अन्य राज्य के उम्मीदवारों और EWS कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 150 रुपए देने होंगे। वहीं, हरियाणा के रहने वाले उम्मीदवारों के लिए फीस 35 रुपए है। इसके अलावा, महिलाओं के लिए जनरल कैटेगरी और EWS उम्मीदवारों के लिए फीस 75 रुपए है। जबकि हरियाणा की रहने वाली महिला उम्मीदवारों को फीस के तौर पर 18 रुपए जमा करने होंगे।

वेतन 

भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 34 हजार 800 रुपए तक वेतन दिया जाएगा 

पदों के लिए ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
Haryana HSSC Trained Graduate Teacher TGT Online Form 2023 के लिंक पर जाएं।
अगले पेज पर Online Application लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट ले लें।