Haryana homeguard bhrti : हरियाणा में 5000 होमगार्ड जवानों की होगी भर्ती, तुरंत करें आवेदन

 हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले विभिन्न विभागों में सरकारी पदों पर बंपर भर्ती की जा रही है।
 
हरियाणा में 5000 होमगार्ड जवानों की होगी भर्ती, तुरंत करें आवेदन
WhatsApp Group Join Now

Haryana homeguard bhrti : हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले विभिन्न विभागों में सरकारी पदों पर बंपर भर्ती की जा रही है। इनमें 5,000 होमगार्ड जवानों (वॉलिंटियर्स) की भर्ती भी शामिल है, जिन्हें प्रदेश के 24 जिलों में तैनात किया जाएगा। हरियाणा के डीजीपी ऑफिस से जारी आदेश के अनुसार, इन होमगार्ड जवानों की तैनाती 1 अगस्त 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक की जाएगी।

1 अगस्त तक करें रिपोर्ट 

इच्छुक उम्मीदवार 1 अगस्त को संबंधित पुलिस लाइन में रिपोर्ट कर सकते हैं। होमगार्ड फोर्स में भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया इस रिपोर्टिंग के बाद शुरू होगी। आवेदन करने के लिए 12वीं कक्षा पास उम्मीदवार ही पात्र होंगे।

होमगार्ड जवान 1 अगस्त 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक हरियाणा विधानसभा चुनावों के दौरान विभिन्न प्रकार की ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इनमें कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध को नियंत्रित रखना, अवैध माइनिंग रोकना, ट्रैफिक कंट्रोल ड्यूटी और अन्य प्रकार की ड्यूटी शामिल हैं।

इन जिलों में होगी तैनाती 

होमगार्ड जवानों की तैनाती सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, कैथल, पानीपत, रोहतक, झज्जर, दादरी, भिवानी, हिसार, हांसी, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, डबवाली, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और नूंह जिलों में की जाएगी।

सभी इच्छुक उम्मीदवार अपने संबंधित जिला पुलिस लाइन में 1 अगस्त 2024 को रिपोर्ट कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए।