Haryana Govt Jobs 2022: हरियाणा में बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, हजारों पदों पर आई भर्ती, देखिये पूरा विज्ञापन

 
Haryana Govt Jobs 2022: हरियाणा में बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, हजारों पदों पर आई भर्ती, देखिये पूरा विज्ञापन
WhatsApp Group Join Now

Haryana Govt Jobs 2022: हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा के युवाओं को 7 साल बाद सरकारी टीचर बनने का मौका मिल रहा है। हरियाणा सरकार की ओर से ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) की 7471 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए 5 से 26 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। 28 अक्टूबर तक फीस जमा कर पाएंगे।

आवेदन करने के बाद विभाग की ओर से स्क्रीनिंग की जाएगी और उसके बाद 5 अंकों का एग्जाम होगा। 5 अंक सामाजिक और आर्थिक आधार पर तय होंगे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का यह प्रयास रहेगा कि भर्ती को 2023 के पहले 2 माह में पूरा कर लिया जाए।

करीब 7 साल बाद होने वाली यह भर्ती 2015 में HTET पास युवाओं के लिए अहम मानी जा रही है। इसकी वजह यह है कि हरियाणा में HTET की वैधता ही 7 साल तक है। यदि यह भर्ती दिसंबर के बाद निकलती तो उनके प्रमाण पत्र रद्द हो जाते।

अच्छी बात यह है कि HTET पास युवा ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे, लेकिन इसमें दूसरे राज्यों के लोग आवेदन नहीं कर पाएंगे। यह सिर्फ हरियाणावासियों के लिए है।

आयोग की ओर से अंग्रेजी विषय के लिए 1751, होम साइंस 73, म्यूजिक 10, फिजिकल एजुकेशन 821, आर्ट्स 1443, संस्कृत 714, साइंस 1297 और उर्दू के 21 पद तय किए गए हैं। मेवात कैडर के लिए अलग से भर्ती निकाली गई है।