Govt Employees DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को डीए 4 प्रतिशत बढ़ा, देखिए अब कितनी हो जाएगी आपकी सैलरी?

 
Govt Employees DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को डीए 4 प्रतिशत बढ़ा, देखिए अब कितनी हो जाएगी आपकी सैलरी?
WhatsApp Group Join Now

DA के बाद सैलरी कैसे बदलेगी?

केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों की डीए में चार प्रतिशत की वृद्धि की गई है। दीवाली से पहले कर्मचारियों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। इससे केंद्र सरकार के करीब 50 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

सरकार ने कैबीनेट में कुछ और भी बड़े फैसले आज किए हैं। इसके लिए नीचे लिखे फॉर्मूला में अपनी सैलरी भरें.. (बेसिक पे + ग्रेड पे) × DA % = DA अमाउंट

आसान भाषा में समझें तो बेसिक सैलरी में ग्रेड सैलरी को जोड़ने के बाद जो सैलरी बनती है, उसमे महंगाई भत्ते की दर का गुणा किया जाता है। जो नतीजा आता है, उसे ही महंगाई भत्ता यानी डेअरनेस अलाउंस (DA) कहा जाता है।

अब इसे एक उदाहरण से समझते हैं, मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी 10 हजार रुपए और ग्रेड पे 1000 रुपए है। दोनों को जोड़ने पर टोटल 11 हजार रुपए हुआ। अब बढ़े हुए 28% महंगाई भत्ते के लिहाज से देखें, तो यह 3080 रुपए हुआ। सबको जोड़कर आपकी टोटल सैलरी 14,080 रुपए हुई। पहले 17% DA के लिहाज से आपको 12,870 रुपए सैलरी मिल रही थी। अब DA में 11% इजाफा कर 28% करने से हर महीने 1210 रुपए का फायदा हुआ।

महंगाई भत्ता यानी DA क्या है?

महंगाई भत्ता सैलरी का एक हिस्सा होता है। यह कर्मचारी के बेसिक सैलरी का एक निश्चित परसेंट होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है।

इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलता है।