खुशखबरी- ग्रुप डी की वेटिंग लिस्ट हो सकती है जारी, फर्जी ग्रेडेशन वालों को टर्मिनेट के आदेश

 
खुशखबरी- ग्रुप डी की वेटिंग लिस्ट हो सकती है जारी, फर्जी ग्रेडेशन वालों को टर्मिनेट के आदेश
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा में खेल कोटे के तहत फर्जी ग्रेडेशन सर्टिफिकेट से भर्ती हुए युवाओं को टर्मिनेट करने के आदेश जारी किये गए हैं। अब ग्रुप डी में नई वेटिंग लिस्ट आने की संभावना है। इसमें हजारों युवाओं को रोजगार मिल सकता है।

हरियाणा में वर्ष 2018 में हुई ग्रुप डी की भर्ती में जायज खेल प्रमाणपत्र नहीं दे सके कर्मचारियों की सेवाएं बर्खास्त कर दी गई हैं। हालांकि राहत की बात यह कि खेल कोटे के लिए निर्धारित सभी 1518 पदों को भरा जाएगा।

उचित खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट न दे पाने या फिर फर्जी प्रमाणपत्र के कारण नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों के चलते रिक्त हुए पदों को भरने के लिए सरकार ने प्रतीक्षा सूची की वैधता 31 दिसंबर तक बढ़ाई है।

खेल महकमे को निर्देश दिया गया है कि प्रतीक्षा सूची में शामिल पात्र युवाओं के खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट 31 अक्टूबर तक जारी कर दिए जाएं। चयनित युवाओं को यह प्रमाणपत्र 30 नवंबर तक जमा कराने होंगे।

मुख्य सचिव की ओर से सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्ष, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशक, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

खुशखबरी- ग्रुप डी की वेटिंग लिस्ट हो सकती है जारी, फर्जी ग्रेडेशन वालों को टर्मिनेट के आदेश