Health Tips: दही के साथ भूलकर भी न खांए ये चीजे, वरना सेहत पर पड़ेगा असर

 
 Health Tips: दही के साथ भूलकर भी न खांए ये चीजे, वरना सेहत पर पड़ेगा असर 
WhatsApp Group Join Now

 Health Tips: बहुत से लोगों को दही खाना पसंद होता है। गर्मियों के दिनों में लोग इसका ज्यादा सेवन करते है। वैसे तो दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ चीजे दहीं के साथ नहीं खानी चाहिए। दही के साथ कुछ चीजों को आयुर्वेद में खतरनाक माना गया है। जानिए दही के साथ क्या नहीं खाना चाहिए। 

 

 

1.    दही और मीट-मछली

दही के साथ मीट और मछली का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें प्रोटीन और डेयरी पाया जाता है जो सही तरह पच नहीं पाता है, जिसके कारण पेट की दिक्कतें शुरू हो सकती हैं। इसलिए दही के साथ कभी भी मीट-मछली को न खाएं।


2.    दही और फल

दही और फल दोनों एक साथ नहीं खाना चाहिए। जहां दही भारी और खट्टा होता है, जबकि फल आमतौर पर हल्के मीठे होते हैं और दोनों के गुण विपरीत हैं। इसलिए अगर आप दोनों एक साथ खाते हैं तो डायजेस्टिव सिस्टम पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।


3.    दही और शुगर

दही में रिफाइंड नमक या चीनी मिलाकर नहीं खाना चाहिए। क्योंकि दोनों चीजों में पोषण नहीं पाया जाता है, इसलिए दही में इसे मिलाने से यह बैक्टीरिया कम कर देती हैं। इसलिए कोशिश करें कि दही और शुगर न खाएं।


4.    दही और फ्राइड फूड न खाएं

दही के साथ फ्राइड फूड नहीं खाना चाहिए। क्योंकि दोनों एक साथ खाने से पचने में काफी ज्यादा मुश्किल होता है। दही और फ्राइड फूड एक साथ खाने से पाचन बिगड़ सकता है और गैस-अपच जैसी परेशानियां हो सकती हैं।