Haryana Weather: हरियाणा के 18 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट, 16 दिसंबर के बाद मौसम में होगा बड़ा बदलाव

 
Haryana Weather: हरियाणा के 18 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट, 16 दिसंबर के बाद मौसम में होगा बड़ा बदलाव
WhatsApp Group Join Now

Haryana Weather: हरियाणा में  शीतलहर का कहर जारी है। कई जिलों में कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में और ज्यादा गिरावट आने की संभावना है। इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिया है।

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में आज भी कोल्डवेव का अलर्ट जारी रहेगा। हरियाणा में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए चंडीगढ़ और सूबे के 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

IMD ने चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में आज कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 10 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी और  कुछ जगहों पर बादल छाने के भी आसार हैं। 


पिछले 24 घंटे कैसा रहा मौसम 
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट के बाद ठंड बढ़ने लगी है। इस दौरान हिसार में सबसे कम 3.0 और सोनीपत में 3.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद भी यह सामान्य से 2.6 डिग्री कम है।

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन ने बताया, पश्चिमी उत्तरी बफीर्ली हवाओं से हरियाणा में ठंड बढ़ी है। हालांकि 8  से 10  किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण धुंध और कोहरा नहीं छा रहा है। आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। 16 दिसंबर के बाद ही मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे।