Yamunanagar News: हरियाणा यमुनानगर गोलीकांड में घायल अर्जुन राणा की मौत, बदमाशों ने 100 राउंड फायरिंग की थी
हरियाणा के यमुनानगर के खेड़ी लक्खा सिंह गोलीकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस घटना में पंकज मलिक और वीरेंद्र राणा की मौके पर ही मौत हे गई थी। जबकि अर्जुन राणा गंभीर रुप से घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान अर्जुन राणा की मौत हो गई है। बदमाशों में मौके पर 100 राउंड फायरिंग की थी।
26 दिसंबर को 5 नकाबपोश बदमाशों ने यमुनानगर जिले के रादौर ब्लॉक के खेड़ी लक्खा सिंग गांव में 3 लोगों पर गोलियां चला दी। मृतकों की पहचान गलोनी गांव निवासी वीरेंद्र और यूपी के बड़ौत के रहने वाले पंकज के रुप में हुई है। मृतक अर्जुन भी यमुनानगर का रहने वाला था।
जानकारी के मुताबिक जहां पर वारदात हुई वहां से पुलिस चौकी कुछ ही दूरी पर थी। लेकिन पूरी वारदात में पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसपर SP ने कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज समेत 15 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।
जिम से लौटने के दौरान हमला
वीरेंद्र, पंक और अर्जुन सुबह सात बजे जिम गए थे। उन्होंने 1 घंटे तक एक्सरसाइज की औ र फिर वे घर लौटने लगे। वे पार्किंग एरिया में मौजूद ते कि 5 नकाबपोश बदमाशों ने उनके ऊपर 8 बजे हमला कर दिया।
वीरेंद्र और पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी के बीच अर्जुन भागने लगा तो हमलावरों ने उसपर भी गोली चला दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घटना के बाद एसपी का आया था यह बयान
यमुनानगर के SP राजीव देवसाल, रादौर के डीएसपी आशीष चौधरी और एसएचओ SI संदीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. एसपी ने अर्जुन से अस्पताल में भी मुलाकात की थी।
घटना के बाद फॉरेंसिक टीम को भी सबूत जुटाने के लिए मौके पर भेजा गया. एसपी ने घटना के बाद बयान दिया। ''हम मामले की जांच कर रहे हैं और हमारी टीम आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों के खिलाफ जल्द कड़ा एक्शन लिया जाएगा।''