Lado Laxmi Yojana: हरियाणा में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये, जानिये क्या कहा सीएम नायब सिंह सैनी ने?
Dec 19, 2024, 07:30 IST
WhatsApp Group
Join Now
Lado Laxmi Yojana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को विकसित भारत के चार स्तंभों में से एक माना है। उनकी प्रेरणा से महिला उत्थान के लिए प्रदेश सरकार ने कई और पहल की है।
राज्य सरकार जल्द ही प्रदेश में महिलाओं के लिए 'लाडो लक्ष्मी योजना' शुरू करने जा रही है। इसके तहत हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
महिलाओं का बनाया जाएगा आत्मनिर्भर
हर गांव में एक महिला चौपाल का निर्माण किया जाएगा। हरियाणा पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने का भी संकल्प लिया गया है।
इस अवसर पर कालका की विधायिका श्रीमती शक्ति रानी शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि कालका की जनता के लिए ये सौभाग्य की बात है कि प्रदेशभर में होने वाली धन्यवाद रैलियों का आगाज कालका विधानसभा क्षेत्र से किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगे रखी।