हरियाणा निवासी महिला की ऋषिकेश में मौत, राफ्ट पलटने से हुआ हादसा
Mar 12, 2023, 17:00 IST
WhatsApp Group
Join Now
हरियाणा की एक महिला पर्यटक की ऋषिकेश में मौत होने की खबर सामने आई है। यहां गोल्फ कोर्स रैपिट में राफ्ट पलट जाने से उक्त महिला बेहोश हो गई। जिसे एम्स ऋषिकेश लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि पर्यटक की पहचान रूपा कुमारी 28 वर्ष पुत्री दिनेश्वर सिंह निवासी 60 बी लक्ष्मी नगर अंबाला हरियाणा के रूप में हुई है। इनके साथ उनका भाई आदित्य सिंह भी मौजूद था। हरियाणा से पांच पर्यटकों का ग्रुप यहां घूमने आया था।