हरियाणा में सगाई के बाद बॉयफ्रेंड संग फरार हुई युवती, आज तय होनी थी शादी की तारीख
हरियाणा के पानीपत शहर की एक कॉलोनी में सगाई के बाद एक युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती की आज शादी की तारीख तय होनी थी। लेकिन उससे पहले ही पड़ोसी किराएदार का जीजा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर भाग गया।
हरियाणा के पानीपत शहर की एक कॉलोनी में सगाई के बाद युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। युवती की आज शादी की तारीख तय होने थी। लेकिन शादी की तारीख तय होने से पहले ही पड़ोसी किराएदार के जीजा के साथ फरार हो गईय़
युवती घर से जाते समय अपने साथ 50 हजार रुपये भी ले गई। युवती के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
जीजा के कमरे पर अक्सर आता था लड़का
चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि वह बिहार के जिला भागलपुर का रहने वाला है। पानीपत के बलजीत नगर में किराए पर रहता है। वह तीन बच्चों का पिता है। जिसमें 2 बेटे और एक बेटी है। वह सिलाई का काम करता है। उसकी बेटी की उम्र 20 साल है।
जोकि 14 दिसंबर की सुबह 10 बजे से घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। जिसकी तलाश की गई, तो पता लगा कि बेटी को शादी की नीयत से राजा निवासी जिला चित्रकुट यूपी बहला-फुसला कर भगा ले गया है।
लड़की अपने साथ 50 हजार रुपए भी ले गई। दरअसल, राजा का जीजा सुखेंद्र उसके साथ वाले कमरे में ही किराए पर रहता है। इस दौरान राजा भी यहां आता रहता था। इसी बीच उसने उनकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसाया।
पिता बोला- मैं अच्छे से करना चाहता था बेटी की शादी
पिता ने कहा कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता तय किया हुआ है। करीब डेढ़ महीने पहले दिल्ली निवासी युवक से उसकी सगाई हो चुकी है। आज 15 दिसंबर को फिर दिल्ली जाना था।
वहां पर शादी की तारीख तय करनी थी। इसलिए वह चाहता है कि किसी भी तरह उसकी बेटी लौट आए। वह अपनी बेटी की अच्छे तरह से शादी करना चाहता है।