Haryana Weather Update: हरियाणा में आज कहां-कहां होगी बारिश? देखें मौसम पूर्वानुमान

 
 Haryana Weather Update: हरियाणा में आज कहां-कहां होगी बारिश? देखें मौसम पूर्वानुमान
WhatsApp Group Join Now
Weather Update: हरियाणा हाड़ कंपाने वाली ठंड का प्रकोप जारी है। ठंड के साथ घना कोहरा भी लोगों को परेशान कर रहा है। घनी धुंध के बाद अब मौसम विभाग ने 2 दिन बाद बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 8 से 10 KM प्रतिघंटा की रफ्तार से शीतलहर चल रही है। 

वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के बाद आज 5 और 6 जनवरी को अधिकांश जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम  विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

पानीपत-करनाल रहे सबसे ठंडे

पिछले 24 घंटे के मौसम के आंकड़ों के अनुसार दिन के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। तापमान में बढ़ोत्तरी के बाद करनाल और पानीपत जिले सबसे ठंडे रिकॉर्ड किए गए। करनाल का तापमान 3.1 डिग्री की गिरावट के साथ 11.5 डिग्री रहा। 

वहीं पानीपत में दिन के तापमान में 12.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अन्य जिलों का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम रहा। सबसे अधिक गर्म दिन सिरसा के रहे, यहां का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

किसानों की मुश्किलें बढ़ेंगी

बारिश होती है तो किसानों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि के कारण 949 गांवों के 13 हजार किसानों की सरसों, चना, गेहूं और सब्जियों को नुकसान पहुंचा था। किसानों ने दावा किया है कि खराब मौसम के कारण 64 हजार हेक्टेयर से अधिक की खड़ी फसल खराब हो चुकी है।