Aaj Ka Mausam: हरियाणा में एक्टिव होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ, विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

 
Aaj Ka Mausam: हरियाणा में एक्टिव होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ, विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
WhatsApp Group Join Now
Weather Update: उत्तर भारत में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण मौसम बदलने वाला है। हरियाणा में तेज हवाएं चलने लगी है। इन हवाओं से लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। बर्फीली हवाओं के कारण एक बार फिर से हवा में नमी बढ़ सकती है और कोहरा फिर से लौट सकता है। 

मौसम विभाग के मुताबिक 12 फरवरी तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने के आसार है। हालांकि 8 और 9 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है। इससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। 

अन्य राज्यों में बारिश से हरियाणा में प्रभावित होगा मौसम

IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जिसके कारण 8 से 12 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश होने से हरियाणा में मौसम प्रभावित हो सकता है। 

तापमान में सबसे न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सोनीपत में दर्ज किया गया है। करनाल में तापमान 7.2, हिसार में 7.4, फतेहाबाद में 7.3 और सिरसा में 7.0 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से काफी कम है। 

10 फरवरी से ठंडी हवाएं चलने का अनुमान

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 12 फरवरी तक हरियाणा में मौसम शुष्क रहने के आसार है।

इस दौरान हवाओं में समय-समय पर बदलाव की संभावना है। 8 और 9 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश भागों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

लेकिन 10 फरवरी से 12 फरवरी तक हल्की गति से चलने वाली उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सुबह व देर रात को कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।