Aaj Ka Mousam: हरियाणा में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ओलावर्ष्टि का अलर्ट हुआ जारी

 
 Aaj Ka Mousam: हरियाणा में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ओलावर्ष्टि का अलर्ट हुआ जारी
WhatsApp Group Join Now

Weather Alert Today: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब के उत्तरी हिस्से, हरियाणा और चंडीगढ़ शीत लहर की चपेट में हैं। इसके चलते कुछ स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज रविवार को दिल्ली में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। 6 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद ठंड और बढ़ जाएगी।

आईएमडी के अनुसार, अगले 2 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। आज सुबह हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है।

इस बीच, उत्तर प्रदेश में शीत लहर तेज हो गई है। दृश्यता भी बहुत कम है। कई स्थानों पर दृश्यता 50-100 मीटर तक कम हो गई है। यूपी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

कश्मीर के कई इलाकों में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा और घाटी में व्यापक बर्फबारी की संभावना है। वहीं, मध्यम और अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है। 

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में हुई बढ़ोतरी ने कड़ाके की सर्दी से राहत दिलाई है, जबकि कुछ हिस्सों में कोहरा तथा सर्दी का प्रकोप जारी है। शनिवार सुबह टोंक के वनस्थली में न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार राज्य में कुछ स्थानों पर घना से बेहद घना कोहरा दर्ज किया गया। 

झारखंड में आईएमडी के अनुसार, ‘पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर सामान्य से कम तापमान रहा।’ अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।