Aaj Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में फिर करवट लेगा मौसम, विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी संभावित है, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर में सक्रिय है पश्चिमी विक्षोभ
पश्चिमी विक्षोभ इस समय जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है।
मजबूत सतही हवाएं अगले 2-3 दिनों तक Indo-Gangetic मैदानों में चलती रहेंगी। उप-उष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम 12.6 किमी की ऊंचाई पर 130-140 नॉट की गति से पूर्वोत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बनी हुई है।
पूर्वी राज्यों में हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। असम, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री तक गिर गया। मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तापमान 3-4 डिग्री तक नीचे चला गया।
फिर होगी झमाझम बारिश
अगले 24 घंटे के दौरान, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। सिक्किम, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, इसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगेगा। अगले 24 घंटे में हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।