मौसम : हरियाणा राजस्थान और पंजाब में आज ऐसा रहेगा मौसम, जानिए 24 घंटे में मौसम का हाल

पिछले दो दिनों से उत्तरी भारत में बरसात से तापमान में गिरावट आई है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है।
 
हरियाणा राजस्थान और पंजाब में आज ऐसा रहेगा मौसम, जानिए 24 घंटे में मौसम का हाल
WhatsApp Group Join Now

पिछले दो दिनों से उत्तरी भारत में बरसात से तापमान में गिरावट आई है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को यानि 3 जून के मौसम के बारे में जानकारी दी है। स्काईमेट एप के मुताबिक मध्य अरब सागर के कुछ और भागों, दक्षिण अरब सागर के शेष भागों, लक्षद्वीप और केरल, कर्नाटक के कुछ भागों, तमिलनाडु के कुछ और भागों तथा दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी में अगले दो दिनों में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं।

पश्चिमी विक्षोभ को मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में देखा जा रहा है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है तथा यह 73 डिग्री पूर्वी देशांतर से 30 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में चल रही है। अरुणाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

 

पश्चिम उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए पश्चिम असम तक एक द्रोणिका समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैली हुई है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। तटीय आंध्र प्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।


मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों  ने अगले 24 घंटे के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

केरल, लक्षद्वीप, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण कोंकण और पूर्वी बिहार में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में गरज के साथ बारिश, धूल भरी आंधी चल सकती है।

उत्तर और पंजाब के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में तथा झारखंड, बिहार और ओडिशा में एक या दो स्थानों पर 02 जून को लू चल सकती है और उसके बाद इसमें कमी आ सकती है।

देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी बरसात हुई।
केरल, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बरसात हुई।

पूर्वोत्तर भारत, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालय में हल्की बरसात हुई।
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ हल्की बरसात हुई। पंजाब और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में लू की स्थिति रही। हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति रही।