Weather updates: इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, तीन दिन बाद ऐसा रहेगा मौसम का हाल

 देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी का सितम जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिया है। 
 
इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
WhatsApp Group Join Now

Weather Updates: देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी का सितम जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिया है। IMD के मुताबिक 14 मई तक उत्तर-पूर्वी राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुर में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 


साथ ही गरज, बिजली और तेज़ हवाएं चलनी की भी संभावना है। इसके अलावा, 10 और 11 मई को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश होगी। वहीं, 9 से 10 मई तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बादल गरजेंगे। जिसके बाद लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 11 मई तक बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी गर्मी से राहत मिलेगी। गरज के साथ बारिश होने से लोगों का मिजाज बदल गया है। वहीं, आज यानी 8 से 11 मई तक महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश होगी। महाराष्ट्र में आज ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक में 12 मई तक झमाझम बारिश होगी।