Weather Update: चंडीगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा सक्रिय, 12 मई से झमाझम बारिश की संभावना, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

आज से चंड़ीगढ़ में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इस वजह से मौसम में बदलाव होगा।
 
चंडीगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा सक्रिय, 12 मई से झमाझम बारिश की संभावना, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
WhatsApp Group Join Now

Weather Update: आज से चंड़ीगढ़ में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इस वजह से मौसम में बदलाव होगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण कल चड़ीगढ़ में बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही बादल छाए रहने के साथ बारिश के भी आसार है। बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट आएगी। 12 से 13 मई को फिर से बारिश मौसम को सुहाना बना सकती है।

तापमान में आई गिरावट

पिछले दो दिनों में तापमान में गिरावट आई है। दो दिन पहले तापमान 40 डिग्री के पार चला गया था। लेकिन अभी तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। पिछले 24 घंटे में करीब 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। यह तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है। वही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। यह पिछले 24 घंटे में 2.1 डिग्री बड़ा है और नॉर्मल से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

44.7 प्रतिशत अधिक हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 1 मार्च से अब तक 54.7 डिग्री एमएम बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 44.7 प्रतिशत ज्यादा है। अगर इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बारिश होती है तो इसमें और इजाफा हो जाएगा। मौसम विभाग ने जो अनुमान लगाया है उसके अनुसार कल अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके बाद तापमान में गिरावट देखी जाएगी। 11 अप्रैल को 36 डिग्री सेल्सियस, 12 अप्रैल को 34 डिग्री सेल्सियस और 13 अप्रैल को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा।