Weather Update Today: प्रचंड गर्मी के बीच बारिश से बदलेगा इन राज्यों का मौसम, लू की चपेट में एमपी-राजस्थान और कर्नाटक

 भीषण गर्मी ने देश के कई राज्यों में लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दोपहर मं ही तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।
 
प्रचंड गर्मी के बीच बारिश से बदलेगा इन राज्यों का मौसम
WhatsApp Group Join Now


Weather Update Today: भीषण गर्मी ने देश के कई राज्यों में लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दोपहर मं ही तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो 3 राज्यों में लू ने लोगों के परेशान कर दिया है। जबकि उत्तर-पूर्वी राज्यों में से अगले कुछ दिनों में बारिश होगी।

IMD ने बताया कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और कर्नाटक राज्य आज लू की स्थिति से जूझ रहे हैं। राजस्थान में 9 मई तक और मध्य प्रदेश में 10 मई तक लू की स्थिति बनी रहेगी। 

कहां-कहां होगी बारिश?
IMD ने बताया कि 14 मई तक उत्तर-पूर्वी राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुर में हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही गरज, बिजली और तेज़ हवाएं चलनी की भी संभावना है। इसके अलावा, 10 और 11 मई को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश होगी। वहीं, 9 से 10 मई तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बादल गरजेंगे।

बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक मौसम का बदला मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, 11 मई तक बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी गर्मी से राहत मिलेगी। गरज के साथ बारिश होने से लोगों का मिजाज बदल गया है। वहीं, आज यानी 8 से 11 मई तक महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश होगी। महाराष्ट्र में आज ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक में 12 मई तक झमाझम बारिश होगी। 

क्या दिल्ली-UP में बदलेगा मौसम?
तपती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दिल्लीवालों के लिए राहत की खबर दी है। यहां 10 से 13 मई के बीच बारिश होने की संभावना है। IMD के मुताबिक, इस हफ्ते दिल्ली का तापमान ऊपर जाएगा, यानी 40 से 42 डिग्री के पारा बढ़ेगा।