Weather Update: चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, 42 डिग्री पार पहुंचा तापमान

चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सोमवार को निकली धूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
 
चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, 42 डिग्री पार पहुंचा तापमान
WhatsApp Group Join Now

Weather Update: चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सोमवार को निकली धूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले समय में गर्मी और ज्यादा बढ़ेगी। अगले 2 से 3 दिन तक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने वाला है।  

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मुताबिक सोमावार को शहर का तापमान 42 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। पूरे दिन हीट वेव चली। गर्म हवाओं में लोगों को काफी परेशान किया। 

 मौसम विभाग की मानें तो महीने के अंत तक मानसून की एंट्री हो सकती है। प्री-मानसून एक्टिविटी में भी अभी देरी है, इसलिए लोगों को इस भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसमें एक हफ्ते या उससे भी ज्यादा का समय लग सकता है। 13 जून से 15 जून के बीच भीषण गर्मी पड़ने वाली है। तापमान के 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।