Weather Update: भीषण लू से त्रस्त हुए लोग, दिल्ली-NCR में इस दिन गर्मी से राहत दिलाएगी बारिश

झुलसा देने वाली गर्मी ने बुधवार को दिल्ली की गर्मी ने रिकॉर्ड बना दिया। इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
भीषण लू से त्रस्त हुए लोग, दिल्ली-NCR में इस दिन गर्मी से राहत दिलाएगी बारिश 
WhatsApp Group Join Now

Weather Update: झुलसा देने वाली गर्मी ने बुधवार को दिल्ली की गर्मी ने रिकॉर्ड बना दिया। इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 1945 के बाद 79 सालों में सबसे ज्यादा तापमान है। वहीं मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान  52.9 डिग्री पहुंच गया।


यह आज तक के इतिहास में दिल्ली ही नहीं बल्कि देशभर का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। लेकिन मौसम विभाग ने इसे त्रुटिपूर्ण बताते हुए बयान जारी किया इसकी जांच की जा रही है।

बुधवार को भी सूरत की तपिश शुरू से ही असहनीय हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ साथ तो सड़कों पर झुलसा देने वाली गर्मी महसूस होने लगी। लू के थपेड़ों ने तो हाल बेहाल कर दिया। हालांकि शाम के वक्त बादल छाए और कहीं कहीं हल्की वर्षा भी हुई, लेकिन उससे गर्मी कम नहीं हुई।

दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का नहीं बल्कि 79 वर्षों का सर्वाधिक है। इससे पहले 17 जून 1945 को यह 46.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान बुधवार को सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 65 से 22 प्रतिशत रहा।

क्यों पड़ रही इतनी गर्मी
राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं के कारण दिल्ली में तापमान बढ़ गया है। खासकर दिल्ली के बाहरी इलाकों में हालात अधिक खराब है।

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि खाली जमीन वाले खुले इलाकों में विकिरण बढ़ जाता है। दिल्ली के बाहरी इलाकों में वनों की कमी है। इससे सीधी धूप और छाया की कमी के कारण तापमान बहुत अधिक हो जाता है। इसके अलावा जब हवाएं पश्चिम से चलती हैं, तो ये खुले इलाके सबसे पहले प्रभावित होते हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ता है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली के बाहरी इलाके राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं से सबसे पहले प्रभावित होते हैं, मुंगेशपुर, नरेला और नजफगढ़ जैसी जगहों पर भीषण गर्मी पड़ती है।

 मौसम विज्ञानी विज्ञानी चरण सिंह के अनुसार, खुले इलाके और बंजर जमीन विकिरण के चलते तापमान बढ़ाने में मदद करते हैं। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र का कहना है कि मजबूत पश्चिमी विक्षोभों के नहीं आने से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है।

दिल्ली में कब बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को भी कमोबेश ऐसी ही स्थितियां रहेंगी। आसमान में बादलों की आवाजाही देखी जाएगी। कुछ स्थानों पर लू की स्थिति रहेगी। इस दौरान हवा की रफ्तार 20 से 25 किमी प्रति घंटे रह सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में शुक्रवार से मौसम बदलेगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। धूल भरी हवाओं के चलने की संभावना है। गरज चमक के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। 

हवा की गति 25 से 35 किमी प्रति घंटा रह सकती है। पहली जून को भी आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की वर्षा या बूंदाबांदी के साथ धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटे रह सकती है। इससे तापमान में भी कुछ गिरावट आएगी।


मुंगेशपुर के तापमान पर क्या बोला मौसम विभाग
मौसम विभाग ने मुंगेशपुर के इस तापमान से असहमति जताई है। एक लिखित बयान जारी कर विभाग ने कहा है कि एनसीआर में उनके 15 आटोमैटिक वेदर स्टेशन हैं। सभी का अधिकतम तापमान बुधवार को 45.2 से 49.1 डिग्री के बीच रहा है।

 ऐसे में मुंगेशपुर का इतना अधिक तापमान सेंसर की किसी ऋुटि या स्थानीय कारकों के कारण हो सकता है। मौसम विभाग इस सेंसर और इसके आंकड़े दोनों की जांच कर रहा है। विभाग के इस लिखित बयान को बाद में केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट कर दिया।

बुधवार को दिल्ली के किस इलाके में कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
इलाका            अधिकतम          न्यूनतम

पालम                 47.0              32.1

लोधी रोड            46.2              28.4

रिज                    47.3              28.8

आयानगर            46.8              29.0

जाफरपुर            48.7               30.7

मुंगेशपुर             52.9               29.2

नजफगढ़            49.1               32.9

नरेला                 48.4               28.9


पीतमपुरा            48.9               33.8

पूसा                   49.0               31.0

मयूर विहार         45.2               29.5

राजघाट             45.2                31.5