Weather Update : दिल्ली में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

देश के कई राज्यों में गर्मी का सितम जारी है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। इसी बीच अब भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दिल्ली एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। 
 
दिल्ली में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल
WhatsApp Group Join Now

Delhi Weather Update: देश के कई राज्यों में गर्मी का सितम जारी है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। इसी बीच अब भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दिल्ली एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। 

प्रचंड गर्मी के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो रहा है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि राजधानी दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बढ़ते तापमान ने जीवन के साथ-साथ लोगों के कारोबार पर भी खासा प्रभाव डाला है। वहीं दिल्ली में 55 डिग्री सेल्सियस वाली तपिश महसूस हो रही है। इसलिए गर्मी और लू से सावधान रहें। फिलहाल इस आसमानी आग और लू से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तापमान और बढ़ेगा।