Weather Update: हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून, इन दो जिलों में ही भारी बारिश की संभावना, देखें IMD का ताजा अपडेट

हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद से ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
 
हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून, इन दो जिलों में ही भारी बारिश की संभावना, देखें IMD का ताजा अपडेट    
WhatsApp Group Join Now

 Haryana Weather Update: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद से ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वहीं आज के मौसम की बात करें तो हरियाणा में आज मानसून के थोड़ा कमजोर रहने के आसार है। मौसम विभाग ने आज सिर्फ दो जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। 

इसके अलावा प्रदेश के 9 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 7 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज मानसून के थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है।

यही वजह है कि मौसम विभाग ने सिर्फ दो जिलों यमुनानगर और करनाल में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट और 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सोनीपत, पानीपत और सिरसा शामिल हैं। अन्य 13 जिलों को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 


वहीं प्रदेश में मंगलवार को सबसे ज्यादा बारिश मेवात में हुई। यहां 5MM तक पानी गिरा। हालांकि इस बारिश के बावजूद तापमान में कुछ ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिला है। आज यमुनानगर और करनाल में फिर भारी बारिश की संभावना है।