Weather Update: हरियाणा- पंजाब में मिलेगी गर्मी से राहत, इस दिन होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताई तारीख

राजधानी दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, और यूपी में इन दिनों गर्मी से हाल बेहाल है। पूरा उत्तर भारत 15 मई के बाद से भीषण गर्मी की चपेट में है।
 
हरियाणा- पंजाब में मिलेगी गर्मी से राहत, इस दिन होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताई तारीख 
WhatsApp Group Join Now

Weather Update Haryana or Punjab: राजधानी दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, और यूपी में इन दिनों गर्मी से हाल बेहाल है। पूरा उत्तर भारत 15 मई के बाद से भीषण गर्मी की चपेट में है। इसी बीच अब लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार अगले 48 घंटे के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी आंधी में तेज हवाएं चल सकती हैं।

लेकिन इसका भीषण गर्मी पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। पर हरियाणा में पंजाब में इन दिनों में भी भीषण गर्मी का मौसम ही बना रहेगा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के सिरसा का अधिकतम तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अभी तक का सर्वाधिक तापमान है। इसी प्रकार पंजाब के बठिंडा में भी अधिकतम तापमान 49.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं 30 मई से इन राज्यों में भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। 


इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है, पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अभी कम नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले तीन-चार दिनों में केरल और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में पहुंचने वाला है, जिससे देश भर में भीषण गर्मी और लू की तपिश से बेहाल लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।