Weather Udpate: उत्तर की तरफ बढ़ा मानसून, दिल्ली समेत कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। हालांकि मानसून की बरसात के कुछ राज्यों में गर्मी से राहत मिली है।
 
उत्तर की तरफ बढ़ा मानसून, दिल्ली समेत कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
WhatsApp Group Join Now

Weather Udpate: देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। हालांकि मानसून की बरसात के कुछ राज्यों में गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो मानसून 10 दिनों तक धीमी रफ्तार के बाद से उत्तर की तरफ बढ़ना शुरु कर दिया है। यह ओडिशा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के बड़े हिस्से के साथ-साथ बिहार के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया है।

इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, आज (21 जून) दिल्ली, बिहार, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के क्षेत्रों और गुजरात में भी भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं।


दिल्ली के न्यूनतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज
गुरुवार को दिल्ली के न्यूनतम तापमान में एक दिन पहले के मुकाबले छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह अधिकतम तापमान में भी चार डिग्री की गिरावट देखने को मिली। 38 दिनों बाद ऐसा भी पहली बार देखने को मिला, जब दिल्ली के ज्यादातर इलाकों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। उधर, हैरत की बात यह भी रही कि 40 डिग्री तापमान में भी उमस के कारण दिल्ली में हीट इंडेक्स 52 पहुंच गया, जिसके चलते उमस भरी गर्मी ने परेशान किया।

जून में पहली बार लखनऊ के अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार रात से शुरू हुई बूंदाबांदी-आंधी और बादलों की सक्रियता से लोगों को कुछ राहत मिली। गुरुवार को जून में पहली बार लखनऊ के अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

 न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री लुढ़क कर 37.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। लगभग 20 से अधिक जिलों में दिन का पारा 40 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। बिहार में मानसून का प्रभाव होते ही बुधवार की देर रात पटना सहित कई जिलों में मानसून की पहली वर्षा ने लोगों को गर्मी से राहत दी।

बिहार में अभी गर्मी का प्रकोप जारी, लू से तीन की मौत
तापमान में हुए आंशिक परिवर्तन के बाद भी बिहार में गर्मी का प्रकोप जारी है। गुरुवार को भी गया में दो और आरा (भोजपुर) में एक सीआरपीएफ जवान की लू लगने से मौत हो गई। गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के लू वार्ड में 26 लोगों का उपचार चल रहा है।

यूपी में वज्रपात व आंधी-पानी में गई चार की जान, चार की लू से मौत
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के बाद अब वज्रपात और आंधी-पानी के कारण भी मौतों की श्रृंखला बननी शुरू हो गई है। मीरजापुर में गुरुवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

 बलिया में गंगा नदी में मछली पकड़ने के दौरान तेज आंधी में नौका पलटने से डूबकर एक की मौत हो गई। बरेली में आंधी के दौरान छत गिरने से मजदूर और बदायूं में रास्ते पर पेड़ गिरने से कार सवार की मृत्यु हो गई। वहीं, लू की चपेट में आने से हापुड़ में तीन और चंदौली में एक की मृत्यु हुई है। हालांकि, लू से मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।