मौसम अलर्ट- दिल्ली NCR में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, हरियाणा के कई हिस्सों में तेज बारिश

मौसम अलर्ट- दिल्ली NCR में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, हरियाणा के कई हिस्सों में तेज बारिश
WhatsApp Group Join Now

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

हकृवि -भारत मौसम विभाग अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : [email protected]सुबह 8.20 बजे जारी --अगले तीन घण्टों में भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पानीपत, कैथल, जींद, हिसार जिलों में व आसपास के क्षेत्रों में हवायों व गरजचमक के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग की तऱफ से दिल्ली एनसीआर इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में रात से कई जगहों पर तेज बारिश हुए है वहीं हरियाणा के कई शहरों में सुबह से बारिश हो रही है। पानीपत सोनीपत समेत कई जगहों पर आज तेज बारिश की संभावना है।

वहीं, मौसम विभाग ने दिल्‍ली के साथ फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मोदीनगर, हापुड़, बुलंदशहर के आसपास क्षेत्रों में 20-40 किमी/ घंटे की गति की हवा चलने के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना बताई है।

जबकि दिल्‍ली-एनसीआर और यूपी के अलावा आज यानी 11 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण और गुजरात के हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम अलर्ट- दिल्ली NCR में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, हरियाणा के कई हिस्सों में तेज बारिश

मौसम परिस्थितियों में हो रहे बदलाव और हिंद महासागर में दो मौसमी परिस्थितियों के सक्र‍िय होने का असर दिल्‍ली ही नहीं बल्‍क‍ि उत्‍तर भारत और मध्‍य भारत के राज्‍यों में देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वैज्ञानिक मानते हैं कि अभी 10 दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसमी परिस्थितियों में लगातार बदलाव की वजह से 16 सितंबर से दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में बारिश की उम्मीद बनी हुई है।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों और इससे सटे पूर्वी राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मॉनसून की ट्रफ बीकानेर, कोटा, गुना, सिद्धि, अंबिकापुर, पुरी और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी से गुजर रही है।

एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है, और 11 सितंबर तक उसी क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है। एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर अरब सागर से गुजरात, दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा होते हुए उत्तर मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण और दक्षिण पूर्व राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

मौसम अलर्ट- दिल्ली NCR में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, हरियाणा के कई हिस्सों में तेज बारिश

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब के कुछ हिस्सों, दिल्ली, पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, तटीय ओडिशा, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों, झारखंड, सिक्किम और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, केरल, लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों और तमिलनाडु में हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब के कुछ हिस्सों, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम,असम, विदर्भ के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना, केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, तमिलनाडु, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है।