Weather Alert: हरियाणा और पंजाब में आंधी के साथ पड़ेंगे ओले, IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Update: देशभर में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर पड़ रही बर्फ का असर मैदानी इलाकों पर हो रही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। 26 और 27 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और MP में आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।
उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोराम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में बर्फीली ठंड है। यहां जमीन का तापमान बहुत कम है। मौसम विभाग की तरफ से Ground Frost का अलर्ट है।
ठंड को देखते हुए IMD ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में IMD ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
26 दिसंबर की रात से एक तीव्र वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर उत्तर पश्चिम भारत में देखने को मिलेगा। इसके असर से 27 दिसंबर को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में Lower Tropospheric Levels एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 26 से 28 दिसंबर के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। 27 और 28 दिसंबर को बर्फबारी ज्यादा होने की संभावना है। 27 और 28 दिसंबर को उत्तर पश्चिम भारत और आसपास के मध्य भारत के मैदानी इलाकों में काफी व्यापक वर्षा होने की भी उम्मीद है।