Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में होगा बड़ा बदलाव, हरियाणा- पंजाब समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

 
Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में होगा बड़ा बदलाव, हरियाणा- पंजाब समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट 
WhatsApp Group Join Now

Weather Alert: हरियाणा-पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नए साल की शुरूआत से ही हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में जबरदस्त बर्फबारी(Snowfall) हो रही है।

ऐसे में पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। लेकिन एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है। 

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा – पंजाब और उत्तर भारत के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ (western Disturbance) के कारण बारिश हो सकती है। 5 जनवरी को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। 

बारिश से तापमान में आएगी गिरावट 
इसके प्रभाव से 6 जनवरी को हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम में इस बदलाव से 6 और 7 जनवरी को तापमान में गिरावट आने का अनुमान जताया है। वही इस दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

जारी रहेगा ठंड का दौर 
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जोरदार बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड बढ़ रही है। ठंड का यह दौर आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।