Weather Alert: हरियाणा, राजस्थान में आज रात बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

श्रीगंगानगर के सादुलशहर तहसील पर एकाएक बादलों की निर्माण प्रक्रिया शुरू हो गई है।
 
हरियाणा, राजस्थान में आज रात बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान
WhatsApp Group Join Now

Weather Alert: श्रीगंगानगर के सादुलशहर तहसील पर एकाएक बादलों की निर्माण प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके कारण अगले 1 से 3 घण्टो में सादुलशहर (श्रीगंगानगर), सँगरिया (हनुमानगढ़), अबोहर (फाजिल्का), मुक्तसर व उत्तर सिरसा जिले में आँधी के साथ हल्की बारिश संभव है। 

नए बादलो के बनने के साथ कई अन्य इलाकों पर भी हल्की बारिश का असर होगा। रात तक पँजाब, हरियाणा, उत्तर व पूर्वी राजस्थान सहित दिल्ली  में हल्की बारिश सम्भव है।

Monsoon2024: आखिरकार फिर से आगे बढ़ा मॉनसून 2024, आज बिहार, विदर्भ में हुई दस्तक:

कई दिनों से दक्षिण भारत के इलाकों पर अटके मॉनसून ने आज रफ्तार पकड़ ली है। आज मॉनसून ने आगे बढ़ते हुए महाराष्ट्र के अन्य इलाकों (विदर्भ),दक्षिण छत्तीसगढ़, ओड़िशा, उत्तरी बंगाल में दस्तक दे दी है।

इसी के साथ मॉनसून बिहार में भी पहुच गया है। और अब झारखंड,  मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश के दरवाजे पर खड़ा हो गया है। अगले 1-3 दिनों में इन राज्यों में भी मॉनसून की दस्तक हो जाएगी।

मॉनसून की आगमन रेखा अमरावती, गोंदिया, दुर्ग, रामपुर (कालाहांडी), मालदा, भागलपुर व रक्सौल से गुजर रही है।

अगले 1 से 3 दिनों में मॉनसून गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, नेपाल के साथ साथ बंगाल की खाड़ी व अरब सागर में आगे बढ़ेगा।

इसी के साथ कमजोर WD के कारण आज शाम बाद या रात को दोबारा पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान व उत्तरप्रदेश के तराई क्षेत्र में बिखरी हुई हल्की बारिश की गतिविधियां होगी।

इस WD का असर अगले 2 दिन तक मैदानी इलाकों पर बना रहेगा। 23 जून से उत्तर भारत में मौसम पुनः साफ होने लगेगा।