Weather Alert: हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें कल कहां- कहां बरसेंगे बदरा
हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 8 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके बाद कई जिलों में बारिश की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में कल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके चलते एक चक्रवातीय सर्कुलेशन पंजाब के मध्य हिस्सों पर बन रहा है। ऐसे में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 8 दिसंबर को कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इससे रात के तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आ सकती है।
Rainfall forecast maps Haryana and Punjab 06-12-2024 pic.twitter.com/e2hNn7sGSy
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) December 6, 2024
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने कल यानि रविवार सूबे के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल है। इन जिलों में 8 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना है। इन जिलों में बारिश के बाद कोहरे और वायु प्रदूषण से लोगों को राहत मिलेगी। लेकिन सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा सकती है।