Weather Alert: हरियाणा में सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें ताजा अपडेट
हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। पहाड़ो में हो रही बर्फबारी के प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। लगातार तापमान गिर रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं कुछ जिलों में घना कोहरा छाने की भी संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड भी ज्यादा बढ़ सकती है।
आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। इसी बीच आज 7 को कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 8 दिसंबर को कई जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना है। जिससे रात के तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आ सकती है।
Rainfall forecast maps Haryana and Punjab 06-12-2024 pic.twitter.com/e2hNn7sGSy
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) December 6, 2024
हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में 8 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके चलते एक चक्रवातीय सर्कुलेशन पंजाब के मध्य हिस्सों पर बन रहा है। ऐसे में कल यानि 8 दिसंबर को सूबे के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
ताजा जारी रिपोर्ट के मुताबिक रविवार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में हल्की बारिश की संभावना है। बारिश के बाद कोहरे और वायु प्रदूषण से लोगों को राहत मिलेगी। लेकिन सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा सकती है।