Weather Alert: हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए IMD का ताजा अपडेट

वहीं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में मानसून की गति धीमी पड़ गई थी। रविवार को मानसून के असर के कारण कुछ स्थानों पर ही बारिश दर्ज की गई। हालांकि, सोमवार से मानसून फिर से एक्टिव हो चुका है। दरअसल, मानसून की गतिविधियां मानसून टर्फ लाइन पर निर्भर करती हैं। यह जहां से भी गुजरती है, उसके दोनों ओर बारिश की गतिविधियां होती हैं।
इसी के चलते मौसम विभाग के मुताबिक पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत और पानीपत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में बारिश को लेकर यलो अलर्ट है। बता दें कि सबसे ज्यादा बारिश महेंद्रगढ़ में हुई। यहां 163 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद सिरसा में 72.6 और चंडीगढ़ में 21.6 MM बारिश दर्ज की गई। जिन जिलों को अलर्ट पर रखा गया है, उनमें मौसम विभाग ने बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने के आसार हैं।