26 जनवरी को मौसम का अलर्ट जारी. हरियाणा-दिल्ली में दिखेगा कोहरे का असर

26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर दिल्ली में गणतंत्र दिवस के समारोह पर मौसम के बदलते मिजाज का असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं दिल्ली, बिहार, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों का 26 जनवरी 2025 का मौसम पूर्वानुमान।
विभाग के अनुसार दिल्ली में घना कोहरा रहने की उम्मीद है. गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर कर्तव्य पथ पर घने कोहरे का साया मंडरा रहा है। IMD के मुताबिक, दिल्ली में 26 जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा और तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
हरियाणा में भी ठंड का अलर्ट
हरियाणा समेत उत्तर भारत में कल कोल्ड वेव रहने वाली है, हवा से कारण मौसम में खुष्क भरी ठंड रहने वाली है
बिहार और झारखंड का मौसम: शीतलहर से बढ़ेगी परेशानी
उत्तर भारत के राज्यों में ठंड कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बिहार और झारखंड के कई जिलों में ठंडी पछुआ हवाओं के कारण शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। झारखंड और बिहार के लोग पछुआ हवाओं से काफी प्रभावित हो सकते हैं। IMD ने इन राज्यों में भी ठंड और कोहरे को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।
जम्मू-कश्मीर का मौसम: बर्फबारी का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर में 26 जनवरी 2025 को बर्फबारी की संभावना जताई गई है। गौरतलब है कि लगातार हो रही बर्फबारी ने राज्य के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भीषण ठंड के बीच जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में तापमान शून्य के करीब रहने की संभावना है।