Weatehr Update: दिल्ली समेत इन राज्यों में लू का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

देशभर के कई हिस्सों भीषण गर्मी ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत हीटवेव की चपेट में है।
 
दिल्ली समेत इन राज्यों में लू का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
WhatsApp Group Join Now

Weatehr Update: देशभर के कई हिस्सों भीषण गर्मी ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत हीटवेव की चपेट में है। मौसम विभाग की मानें तो 28 मई तक दिल्ली एनसीआर में हीटवेव का असर रहेगा। वहीं इस दौरान तापमान 42 से 46 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

दिल्ली समेत इन राज्यों में लू का अलर्ट
दिल्ली समेत कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने लू की भी चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक लू का असर देखने को मिलेगा। उत्तर भारत के राज्यों में पड़ रही इस चुभने वाली गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीज भी बढ़ने लगे हैं। राजस्थान में तो डॉक्टरों के छुट्टियों पर जाने से रोक लगा दी है। जिससे अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी महसूस ना पड़े।

56℃ पहुंचेगा हीट इंडेक्स
उत्तर भारत में पड़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में हीट इनडेक्स 56 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। दरअसल गर्मी के असर की सटीक जानकारी देने के लिए मौसम विभाग ने हीट इंडेक्स को मापना शुरू कर दिया है। ये गणना इसी साल 1 अप्रैल से शुरू की गई है। IMD के अनुसार आज और कल दिल्ली में हीट इंडेक्स बढ़ने की संभावना है। IMD के अनुसार ये 54 से 56 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


 इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
उत्तर भारत में भले ही लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं लेकिन साउथ में झमझमाझम बारिश पड़ रही हैं। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले पांच दिनों तक तेज बारिश के साथ ही तूफान की संभावना जताई है। वहीं पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर , मिजोरम , त्रिपुरा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में गर्मी का जानलेवा सितम
चिलचिलाती गर्मी ने राजस्थान में भी सितम ढाया हुआ है। राज्य में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक राजस्थान में अधिकतम तापमान 2 डिग्री और बढ़ सकता है। बीते गुरुवार को यहां पर तापमान 48.8 डिग्री पहुंच गया था जो इस साल देश का सबसे अधिक तापमान है। राजस्थान में पड़ रही गर्मी का असर BSF जवान के उन वीडियो से लगा सकते हैं। जिसमें लोग BSF जवान ने रेत में पापड़ सेकने के बाद अब रेत में अंडा तक उबाल दिया। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि राजस्थान में गर्मी कितना अधिक कहर ढा रही है।