हरियाणा में दो सहेलियां यमुना नदी में डूबीं, 1 का पैर फिसला, दूसरी बचाने के लिए कूदी, दोनों की मौत

 
हरियाणा में दो लड़कियां यमुना नदी में डूबी
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के यमुनानगर में सोमवार को 2 लड़कियां यमुना नदी में डूब गई। दोनों सहेलियां पानी पीने के लिए गई थी। एक लड़की का पैर फिसल गया और दूसरी अपनी सहेली की जान बचाने के लिए कूद गई। पानी में डूबने से दोनों लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई।

गोताखोरों और आसपास के लोगों मदद से यमुना से शव बाहर निकाले गई। मृतक लड़कियों की पहचान रूमा और आंचल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। 

परिजनों के मुताबिक दोनों लड़कियां अन्य छोटे बच्चों के साथ सूखी लकड़ियां चुनने के लिए गई थी। वहां पर पाने पानी के लिए यमुना नदी किनारे चली गई। इस दौरान यह हादसा हुआ। 

 लकड़ियां बीनने गई थी जंगल में
गांव कानलसी निवासी सुनीता का कहना है कि उसकी बेटी आंचल और रूमा दो अन्य छोटी बच्चियां खाना बनाने के लिए लकड़ियां बीनने यमुना नहर के पास जंगल में गई थी। इसी दौरान आंचल और रूमा पानी पीने यमुना नदी के किनारे चली गई। 

लोगों ने बचाने का प्रयास किया
लड़की की चाची दिव्या ने बताया कि यमुना में पानी पीते समय आंचल का पांव फिसल गया। इससे वह यमुना में गिर गई। उसे बचाने के लिए रूमा ने पानी में छलांग लगा दी। रूमा में यमुना में डूब गई।

आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन यमुना नदी में एक बड़ा गड्ढा है।  आस-पास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। डूबने से दोनों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई।

 दोनों के शवों को बाहर निकाला
दिव्या ने बताया कि छोटी बच्चियों ने घर आकर आंचल और रूमा के परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला गया।

मृतका आंचल की उम्र 17 साल है। उसके पिता का नाम सोनी कुमार और मां का नाम सुनीता है। दोनों मजदूर हैं। आंचल ने 9वीं क्लास से ही स्कूल छोड़ दिया था, क्योंकि उसे कम्पार्टमेंट आया था। दूसरी लड़की रूमा की उम्र 21 साल थी। उसके पिता सुरजीत कुमार हैं।

 
हादसे को लेकर जांच जारी
बुड़िया थाना प्रभारी नरसिंह ने बताया कि फोन पर सूचना मिली थी कि गांव कानलसी की 2 लड़कियां यमुना नहर में डूब गई हैं। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।