हरियाणा में 23 लाख की ठगी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन टास्क के नाम पर करते थे फ्रॉड

 हरियाणा में ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इसी बीच करनाल साइबर थाना पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। 
 
हरियाणा में 23 लाख की ठगी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
WhatsApp Group Join Now

Haryana News:  हरियाणा में ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इसी बीच करनाल साइबर थाना पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी को राजस्थान से, तो दूसरे को जयपुर से काबू किया है। इसके साथ ही आरोपियों से पुलिस ने तीन फोन और 30 हजार रुपए बरामद किए है। इनका एक और साथी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 


जानकारी के मुताबिक  20 नवंबर 2023 को पीड़ित ने शिकायत दी थी। जिसमें उसने अपने साथ हुई 22.97 लाख रुपए की धोखाधड़ी का जिक्र किया था। पीड़ित ने बताया था कि साइबर ठग ने उसे ऑनलाइन टास्क पूरे करने पर रुपए कमाने का लालच दिया था। जिसमें उसने 22.97 लाख रुपए लगा दिए थे। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। 

14 मई को राजस्थान के गांव लोटवाला निवासी खुशीराम व विश्राम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी खुशीराम को बांदीकुई राजस्थान से और आरोपी विश्राम को जयपुर से पकड़ा गया है। इसके बाद इन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 20 मई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया था। वही जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होनें बताया कि दोनों ने अपने बैंक खातों को कमीशन पर दिया हुआ था, जिसमें धोखाधड़ी के रुपए पीड़ित से डलवाए जाते थे। दोनों ने ऑनलाइन टास्क के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की थी। पुछताछ के बाद अब पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।