हरियाणा में दुष्कर्म का फर्जी आरोप लगाकर पैसे वसूलने की कोशिश, पुलिस ने किया आरोपी महिला को गिरफ्तार

हरियाणा के फतेहाबाद में एक महिला ने पैसे ऐंठने के लिए शख्स के खिलाफ रेप का फर्जी केस दर्ज करा दिया
 
हरियाणा में दुष्कर्म का फर्जी आरोप लगाकर पैसे वसूलने की कोशिश
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद में एक महिला ने पैसे ऐंठने के लिए शख्स के खिलाफ रेप का फर्जी केस दर्ज करा दिया, जिसकी जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी। पुलिस की पड़ताल में यह मामला फर्जी पाया गया। बाद में पुलिस ने आरोपी महिला को पचास हजार रुपये कैश के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

हरियाणा के फतेहाबाद में एक शख्स से पैसे वसूलने के लिए महिला ने उस पर फर्जी रेप केस दर्ज करा दिया। महिला उस व्यक्ति से साढ़े चार लाख रुपयों की मांग कर रही थी। पुलिस ने 50 हजार रुपये के साथ महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के पास से अफीम की भी बरामदगी हुई है।

इस मामले को लेकर डीएसपी सुभाष चन्द्र ने बताया कि भूना थाना क्षेत्र के ओमप्रकाश नामक व्यक्ति ने महिला एसएचओ कविता सिहाग को 10 मार्च 2023 की शाम को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। 

शिकायत मंम बताया गया कि रेप के झूठे आरोप में केस दर्ज करवाने वाली एक महिला उससे 4.50 लाख रुपये मांग रही है और उसके साथ एक व्यक्ति भी इस मामले में शामिल है।

ओमप्रकाश द्वारा दिए गए 50 हजार रुपए की राशि आरोपी महिला के घर से बरामद की गई है और साथ ही 300 ग्राम अफीम भी बरामद हुई। भूना के मॉडल टाउन क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने ओमप्रकाश पर रेप का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।

तदोपरांत महिला और उसके साथी द्वारा व्यक्ति को बार-बार पैसों के लिए परेशान किया जा रहा था और उससे साढ़े चार लाख रुपए (4.50 लाख) की डिमांड की गई थी। इसके बाद दोनों के बीच डील तय हुई थी.  

ओमप्रकाश की शिकायत पर दुष्कर्म के मामले में समझौते के लिए ब्लैकमेलिंग के आरोप में 40 साल की महिला और उसके साथी को 50 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।