दर्दनाक हादसा- हिसार में मकान की छत्त गिरी, एक की मौत, चार लोग घायल

 
दर्दनाक हादसा- हिसार में मकान की छत्त गिरी, एक की मौत, चार लोग घायल
WhatsApp Group Join Now


हरियाणा के हिसार में एक मकान की छत्त गिरने से एक शख्स की मौत हो गई है जबकि चार लोग घायल हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल में लेकर पहुंचे हैं जहां पर इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक हिसार के 12 क्वार्टर रोड स्थित गली नंबर 15 की यह घटना है। यहां पर सुबह करीब 11 बजे मनोज सोनी के मकान की छत्त गिर गई, जिससे हादसे में 29 वर्षीय मनोज सोनी की मौत हो गई जबकि दोस्त 20 वर्षीय विशाल घायल हो गया है।

इस हादसे में मनोज के भांजे 13 वर्षीय नरेंद्र और हरीश भी गंभीर रुप से घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते की पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

मकान गिरते ही चीख पुकार मच गई जिसके बाद आस पड़ोस के लोगों ने लोगों को मलबे से निकाला। घटना के बाद डॉक्टरों ने मनोज सोनी को म़त घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है मकान जर्जर अवस्था में था और पहले मकान के एक कमरे की छत गिर चुकी थी, वहीं सोमवार सुबह पुरा मकान ही बारिश के कारण ढह गया।