Train Canceled: हरियाणा से पंजाब जाने वाली 4 ट्रेनें हुई रद्द, देखिए लिस्ट

 
train cancelled
WhatsApp Group Join Now

Train Canceled: हरियाणा और पंजाब के रास्ते चलने वाली चार महत्त्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर सानेहवाल-अमृतसर रेलखंड के बीच में लुधियाना यार्ड में प्लेटफार्म नंबर 6 व 7 पर रि-डेवलमेंट के काम चलने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। बता दें कि उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मण्डल पर सानेहवाल-अमृतसर रेलखण्ड के मध्य स्थित लुधियाना यार्ड में प्लेटफार्म नं. 6 व 7 पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है, इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

पहले 28 जनवरी तक थी ये ट्रेनें रद्द

उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से यह जानकारी दी है। इससे पहले इन ट्रेनों को 15 दिसंबर 2024 से 28 जनवरी 2025 तक कैंसिल किया गया था, लेकिन अब यह रेल सेवाएं दी गई नई डेट के दौरान नहीं चलेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी- 

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.    गाडी संख्या 54603, हिसार-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 15.02.25 तक रद्द रहेगी। 
2.    गाडी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू रेलसेवा दिनांक 15.02.25 तक रद्द रहेगी। 
3.    गाडी संख्या 54605, चूरू-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 15.02.25 तक रद्द रहेगी। 
4.    गाडी संख्या 54606, लुधियाना-हिसार रेलसेवा दिनांक 15.02.25 तक रद्द रहेगी।