हरियाणा में बंद हो जाएगा ये टोल, लोगों को होगा बड़ा फायदा

 
हरियाणा में बंद हो जाएगा ये टोल, लोगों को होगा बड़ा फायदा
WhatsApp Group Join Now
Haryana में वाहन चलाने वालों के लिए राहत वाली खबर आई है। Nuh जिले के Punhana-Jurhera Road पर स्थित टोल प्लाजा- 42  पर नहीं टोल टैक्स लगेगा। बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा- 42 अब 17 फरवरी की रात 12 बजे से हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा। अब गाड़ियां बिना रोक टोक से जा सकेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार यह कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि टोल प्लाजा 18 महीने की अवधि के लिए मैसर्स ए.एस. मल्टीपर्पज सर्विसेज को आवंटित किया गया था, जो अब समाप्त हो रहा है। अब इस टोल टैक्स वसूली का कार्य 17 फरवरी से बंद हो जाएगा।