Today Weather Forecast: आज उत्तर भारत के इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना
Aaj Ka Mausam: पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। हरियाणा- पंजाब समेत कई राज्यों में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
कल सोमवार की सुबह कई शहरों झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को कुछ हद तक कोहरे से निजात जरूर मिली। लेकिन तापमान में गिरावट होने से कड़ाके की ठंड का सामना भी करना पड़ा। इसी बीच मौसम विभाग ने आज के मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिया है।
आने वाले दिनों में भी होगी बारिश
पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और इससे सटे हिमाचल प्रदेश के हिस्सों पर है। पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जिससे आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है।
वहीं पूर्वी राजस्थान पर प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के माध्यम से एक ट्रफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूर्वोत्तर अरब सागर तक फैली हुई है। 10 जनवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
पहाड़ी इलाकों में होगी बर्फबारी
आज पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दक्षिणी तमिलनाडु में कुछ स्थानों में भी हल्की बारिश संभव है।
7 और 8 जनवरी को सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है।
हरियाणा में ठण्ड से नहीं मिलेगी राहत
हरियाणा- पंजाब में अगले कुछ दिन ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। बादलवाही के साथ हल्की बारिश की संभावना भी है। मौसम में इस बदलाव से पूरे उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आएगी।
कल भी कईं जगह हुई बारिश और बर्फबारी
कल सोमवार को गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी हुई।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में छिटपुट बारिश और बर्फबारी हुई। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
बिहार के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार के अलग-अलग इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया रहा।