चारपाई पर सो रही थी महिला, तभी कमरे में घुस गया दरोगा और फिर कर दिया ऐसा काम

उत्तराखंड के नानकमत्ता में एक महिला अपने घर के अंदर चारपाई पर लेटी थी, तभी उसके कमरे में दरोगा घुस आया। जिसके बाद दरोगा ने महिला के साथ अभद्रता की। 
 
चारपाई पर सो रही थी महिला, तभी कमरे में घुस गया दरोगा और फिर कर दिया ऐसा काम
WhatsApp Group Join Now

Uttarakhand News: उत्तराखंड के नानकमत्ता में एक महिला अपने घर के अंदर चारपाई पर लेटी थी, तभी उसके कमरे में दरोगा घुस आया। जिसके बाद दरोगा ने महिला के साथ अभद्रता की। महिला ने इसकी शिकायत अब सीएम से की है। महिला ने इस मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी को एक शिकायती पत्र भेजा है।  

जानकारी के मुताबिक ग्राम बलखेड़ा निवासी तरनजीत कौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत उच्चधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कहा है कि गुरुवार को अपने घर में अपनी पांच साल की दिव्यांग बच्ची के साथ चारपाई पर सो रही थी। तभी थाना नानकमत्ता में तैनात एक दरोगा गांव के ही पूर्व फौजी संतोख सिंह के साथ आए और उसके पति के बारे में पूछताछ करने लगे। 

वह बीमार होने के कारण दरोगा के आने पर चारपाई से उठ नहीं पाई तो दरोगा आग बबूला हो गए और चारपाई से न उठने पर गाली गलौज करते हुए अभद्रता कर धमकाने लगे। जिससें वह और उसकी दिव्यांग बच्ची घबरा गई। दरोगा ने गांव के संतोख सिंह से सांठगांठ कर उसके घर में घुसकर दंबगई की है। बताया जा रहा है कि आपसी लेन देन के मामले में दरोगा महिला के घर पहुंचा था। अब महिला ने इसकी शिकायत सीएम से की है।