Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद में पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र की परियोजना तेजी, लोगों को होगा ये फायदा

 
Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद में पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र की परियोजना  तेजी, लोगों को होगा ये फायदा
WhatsApp Group Join Now
हरियाणा के फतेहाबाद में उत्तर भारत के पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र की परियोजना ने अब तेजी से गति पकड़ी है। हालांकि इस परियोजना में कई साल की देरी हुई, लेकिन अब यह पूरा होने के करीब है।


फतेहाबाद के गोरखपुर में स्थापित किए जा रहे इस संयंत्र के निर्माण में पर्यावरणीय चुनौतियां, जैसे काले हिरणों का मिलना और कोरोना महामारी, मुख्य बाधाएं रही हैं। लेकिन अब सभी समस्याओं को पार कर परियोजना को तेजी से पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

परियोजना को चार चरणों में बांटा गया है, जिसमें कुल 2800 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य है। इसकी पहली इकाई, जो 700 मेगावाट की होगी, का व्यावसायिक संचालन जुलाई 2028 में शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद बारी-बारी से बाकी की तीन इकाइयां 2030 तक चालू हो जाएंगी। परियोजना के पूरी तरह चालू होने के बाद, हरियाणा को कुल उत्पादित बिजली का 50 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा, जो राज्य की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा।

इस परियोजना की सफलता से हरियाणा को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी और यह राज्य की बिजली आपूर्ति में एक महत्वपूर्ण योगदान देगा।