घरवालों को नींद की गोलियां देकर प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता, फोन पर बात करते कई बार पकड़ी गई थी

 
घरवालों को नींद की गोलियां देकर प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता, फोन पर बात करते कई बार पकड़ी गई थी
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के करनाल के बरसत गांव में शादी के महज तीन महीने बाद ही नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। रात के समय नवविवाहिता ने ससुराल वालों को नींद की गोलियां दे दी और वह प्रेमी के साथ भाग गई।

जानकारी के मुताबिक बरसत गांव के रविंद्र ने घरौंडा पुलिस को शिकायत दी है जिसमें बताया कि उसकी शादी 20 जून को कैथल की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। अब 11 सितंबर को उसकी पत्नी ने रात के समय खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया और फरार हो गई।

रविंद्र ने बताया कि रात के भोजन में नशीला पदार्थ मिलाया गया था, जिसके बाद सभी ने खाना खाया और सो गए। सुबह जब करीब चार बजे नींद से उठे तो उसकी पत्नी गायब थी। इसके बाद घर में देखा तो सामान बिखरा हुआ था, वहीं घर से 35 हजार नकदी, 4 तोले सोना, 10 तोले चांदी के आभूषण और एक मोबाइल अपने साथ ले गई।

युवक ने बताया कि उसकी पत्नी को उसने कई बार फोन पर अर्जुन नामक युवक के साथ बात करते हुए पकड़ा था। अर्जुन उत्तर प्रदेश के शामली जिले के मोरनी गांव का रहने वाला था और उसकी पत्नी के साथ फोन पर बातचीत करता था।

युवक ने कहा कि अब उसकी पत्नी अर्जुन के साथ फरार हुई है। वह घर से नकदी, सोना, चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन लेकर गई है। परिजनों ने अर्जुन पर शक जताया है और पुलिस को इसकी शिकायत दी है।

वहीं घरौंडा थाना के एएसआई कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।