सुहागरात के अगले दिन फरार हुई नई नवेली दुल्हन, शादी में पहनाएं गहने भी ले गई साथ

 
सुहागरात के अगले दिन फरार हुई नई नवेली दुल्हन, शादी में पहनाएं गहने भी ले गई साथ
WhatsApp Group Join Now


हरियाणा के करनाल जिले में शादी के अगले ही दिन नई नवेली दुल्हन फरार हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक करनाल जिले के असंध कस्बे के रंगरुटीखेड़ा गांव के युवक सुनील कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि वह बिजली मिस्त्री का काम करता है और उसके रिश्तेदार ने कैथल जिले के पीडल गांव के शख्स से मिलवाया था।

उसी आदमी ने सुनील की शादी करनाल की रहने वाली कृष्णा उसकी शादी करवा सकती है। जिसके बाद वह करनाल की शिव कॉलोनी में रहने वाली कृष्णा के पास लेकर गया था।

कृष्णा दोनों को लेकर खेमचंद निवासी रामनगर के पास लेकर गई थी, जहां पर तीनों को चौथी आरोपित जीता से मिलवाया था। यहां पर एक मकान में सुनील को लड़की दिखाई थी।

उन्होंने शादी के लिए पीड़ित से 80 हजार रुपए की मांग की। आरोपितों ने 40 हजार रुपए एडवांस मांगे और 40 हजार रुपए शादी वाले दिन देने की बात कही। उसने आरोपितों को 40 हजार रुपए एडवांस दे दिए।

शादी की तारीख तय कर दी गई। वह शादी के दिन राम नगर पहुंचे और वहां पर 40 हजार रुपए शादी होने के दौरान दे दिए। पास के मंदिर में शादी करवा दी और शादी बारे ब्यानहल्फिया भी लिखे गए।

वह शादी करके अपने गांव रंगरूटीखेड़ा आ गए। उसके परिवार वालों ने दुल्हन को गहने पहना दिए। अगले दिन वह लड़की उनके घर से 20 हजार रुपए और गहने लेकर फरार हो गई। काफी तलाश के बाद पता लगा कि वह लडकी जीतो के पास वापिस करनाल आ चुकी है।

जब उन्होंने जीतों से बात की तो उसने दुष्कर्म केस में फंसवाने की धमकी दी। पड़ताल कराई तो पता चला कि आरोपितों के खिलाफ पहले भी कई मुकदमें दर्ज है। एसएचओ बलजीत सिंह का कहना है कि शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया और जांच की जा रही है।