हरियाणा के इन जिलों में विभाग ने जारी किया मौसम का पूर्वानुमान, प्रदेश में बढ़ने वाली है ठंड

 
 Haryana Rain Alert: हरियाणा में बारिश का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
WhatsApp Group Join Now

 हरियाणा में ठंड फिर लौट रही है. विभाग के अनुसार अब प्रदेश में मौसम में ठंडक बढ़ने वाली है हालांकि पिछले कुछ दिनों से खिल रही धूप के कारण हरियाणा वालों को ठंड से राहत मिली है। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

रविवार को भी मौसम विभाग ने हरियाणा के 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। आज फिर मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं 11 जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। 


मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम शुष्क रहने वाला है। 28 जनवरी तक उत्तरी और पश्चिमी हवाएं हल्की गलती से चलने से तापमान में गिरावट के आसार है। इसके साथ ही सुबह और देर रात धुंध छाने की संभावना है। 28 जनवरी से प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बाद 29 जनवरी तक एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।