मंडप में वरमाला लिए इंतजार कर रहा था दूल्हा, Boyfriend संग फरार हुई दुल्हन, सुबह लड़की मिली तो...

बिहार के समस्तीपुर से शादी का अजब-गजब मामला सामने आया है। जहां दूल्हा सज धज कर बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा। इसी बीच दुल्हन ने ऐसा काम कर दिया जिसके बारे में जानकर बारातियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों परिवारों ने इज्जत बचाने के लिए शादी उसकी साली के साथ करवा दी।
 
मंडप में वरमाला लिए इंतजार कर रहा था दूल्हा, Boyfriend संग फरार हुई दुल्हन
WhatsApp Group Join Now


बिहार के समस्तीपुर से शादी का अजब-गजब मामला सामने आया है। जहां दूल्हा सज धज कर बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा। इसी बीच दुल्हन ने ऐसा काम कर दिया जिसके बारे में जानकर बारातियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों परिवारों ने इज्जत बचाने के लिए शादी उसकी साली के साथ करवा दी। शादी की अगली सुबह ही पुलिस ने दुल्हन को ढूंढ लिया। 

यह हैरतअंगेज घटना जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। शुक्रवार की देर रात निकली बारात धूमधाम से लड़की के दरवाजे पर पहुंची।  वहीं दुल्हन शौच के बहाने घर से निकलकर पीछे स्थित बगीचा में चली गई। वहां उसका प्रेमी पहले से इंतजार कर रहा था। 

अपनी पसंद के लड़के से शादी करने के लिए वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन के भागने की जानकारी जैसे ही लड़की वालों को हुई तो हड़कंप मच गया। उन्होंने इज्जत बचाने के लिए नया तरीका निकाल लिया। दुल्हन की छोटी बहन को शादी के लिए तैयार कराया गया और उसी से लड़के की शादी कराई गई। 

इस अनोखी शादी की घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की रात रोसड़ा थाना क्षेत्र के पाबड़ा गांव से बारात विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। लड़की पक्ष ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी। उधर लड़का भी पूरी तैयारी के साथ शादी के लिए पहुंच था।

 लेकिन जैसे ही बारात पहुंचने की जानकारी मिली कि लड़की घर से शौच करने के बहाने निकल गई और गांव के ही अपने प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई। जैसे ही इसकी जानकारी मिली की लड़की गायब है तो घर के लोग अपनी इज्जत को लेकर परेशान हो गए।

 ग्रुप बनाकर  परिजन लड़की को खोजने  लेकिन वह कहीं नहीं मिली। लड़की वालों ने घटना की सच्चाई लड़के वालों को बता दी। कुछ देर के मान मनौव्वल के बाद लड़का अपनी साली के साथ शादी करने के लिए तैयार हो गया और फिर दुल्हन की जगह साली ने दूल्हे के साथ सात फेरे लिए।

दूल्हा और दुल्हन को विदा करने के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। बताया गया कि लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष सह अपर थानाध्यक्ष संगीता कुमारी ने बताया कि लड़की के लापता होने की जानकारी रात में मिली थी।  पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। सुबह लड़की को बरामद कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

इधर फरार दुल्हन नई कहानी सुना रही है। उसका कहना है प्रेमी मनीष ने उसे अगवा कर लिया था। हालांकि घर वाले उसकी बात मानने के तैयार नहीं हैं।  लड़की ने बताया कि वह रात भर अपने प्रेमी मनीष और उसके दोस्तों के साथ थी।  लेकिन सुबह-सुबह लड़की को उसका प्रेमी वापस घर छोड़ गया और भाग गया।

 लड़की को देख परिवार वालों ने उसे साथ रखने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि मनीष के साथ चली जाए क्योंकि परिवार की इज्जत ले ली।  लड़की ने बताया कि मनीष उसका अपहरण किया था।

  अपनी मर्जी से उसके साथ नहीं गई थी। मनीष ने दोस्तों के साथ मिलकर उससे मारपीट भी की।  लड़की के बयान पर मनीष और दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Marriage,  bride eloped with lover,  bride cheats groom,  marriage with sister-in-law,  Bihar news,  Bihar news,शादी, प्रेमी संग दुल्हन फरार, दुल्हन ने दूल्हे को दिया धोखा, मैरिज, बिहार, चौपाल टीवी