समालखा मंडी में टावर पर चढ़ा किसान, जानिये क्या कर रहा है मांग ?

 
समालखा मंडी में टावर पर चढ़ा किसान, जानिये क्या कर रहा है मांग ?
WhatsApp Group Join Now

पानीपत के समालखा की अनाज मंडी में एक किसान टावर पर चढ़ गया है। किसान की मांग है कि वह किसानों के समर्थन में टावर पर चढा है और जब तक एसडीएम आयुष सिन्हा पर कार्रवाई नहीं होती तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा।

जानकारी के मुताबिक नई अनाज मंडी में दोपहर करीब एक बजे किसान जोगिंदर टावर पर चढ़ने लगा। कुछ ही देर में वह टावर के शीर्ष पर पहुंच गया। आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसान से उतरने के लिए कहा लेकिन वह नहीं मना। आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसान जोगिंदर को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। उनका कहना है कि जब तक कि किसानों पर लाठीचार्ज करने का आदेश देने वाले एसडीएम को निलंबित नहीं किया जाएगा, वह टावर से नहीं उतरेंगे। किसा न जोगिंदर की समालखा की नई अनाज मंडी में आढ़त भी है। और टिटाना गांव का रहने वाला है।